diwali horizontal

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट, टाण्डा मैन मार्केट के चिन्हीकरण पर जताई आपत्ति

0 61

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट, टाण्डा मैन मार्केट के चिन्हीकरण पर जताई आपत्ति

लखनऊ: नगर टाण्डा से विधायक शफीक अहमद अंसारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक ने बाज़पुर–मुरादाबाद मार्ग पर स्थित टाण्डा मैन मार्केट में लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे चिन्हीकरण और नोटिस वितरण की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय व्यापारियों व आमजन की गहरी नाराजगी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।विधायक अंसारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कार्रवाई से मैन मार्केट क्षेत्र के टूटने की आशंका बनी हुई है और इससे न केवल व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि लोगों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे बाजार के व्यापारी और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।इसके अतिरिक्त विधायक ने मुख्यमंत्री को टाण्डा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इन योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार के स्तर से सहयोग की अपेक्षा जताई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनहित में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को जनभावनाओं और लोकहित के अनुरूप आगे बढ़ाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.