
लखनऊ : संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में 60 फिटा रोड जानकीपुरम लखनऊ में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रुपये 10000 के लोन वितरण मेला का आयोजन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।रविवार को व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय के साथ लखनऊ क्षेत्र से एमएलसी अपना समय निकाल कर उमेश द्विवेदी व सीएल बाजपेई प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भी लाभार्थियों को स्वयं फॉर्म भरवाकर सहयोग किया।
लोन मेला में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा प्रदेश सलाहकार राम तिवारी प्रदेश महासचिव बब्बू पांडे मण्डल उपाध्यक्ष अश्विनी मिश्रा रमाकांत मिश्रा रवी मोहन श्रीवास्तव युवा प्रकोष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह,कृपा शंकर मिश्रा ,जानकी शरण शुक्ला,अनुराग शुक्ला ,जय नरेश उपाध्याय,जानकीपुरम अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के साथ दर्जनों व्यापारी पदाधिकारियों ने व्यापारियों का फार्म भरवाने में सहयोग किया उमेश द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे की व्यापारियों के प्रति मेहनत को देखते हुए उनकी प्रशंसा की व्यापारी हितों के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।