diwali horizontal

ज्ञानभारती इण्टर कॉलेज डीह में एमएलसी स्नातक की बैठक सम्पन्न

0 200

रायबरेली :  भारतीय जनता पार्टी, रायबरेली द्वारा स्नातक चुनाव के सम्बन्ध में एक बैठक ज्ञानभारती इण्टर कॉलेज डीह में सम्पन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व विधायक  गजाधर सिंह,  ने स्नातक मतदाता सम्मेलन प्रमुखों के साथ चर्चा किया और विद्यालय प्रबन्धकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  रामदेव पाल  ने कहा कि मतदाता को बूथ तक लायेंगे, और पार्टी के पक्ष में वोट करायेंगे प्रत्याशी को जितायेंगे।

तभी स्नातक बेरोजगारों की आवाज सदन में मजबूती से रखी जा सके और शिक्षा के क्षेत्र में उत्पन्न कमियों को दूर करके अन्य समस्याओं का निदान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, अभिषेक वर्मा, ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज से बुद्धराम, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, स्वामी रामतीर्थ, इण्टर कॉलेज से रामप्रसाद सिंह, मनीराम पाण्डेय, सावित्री बालिका इण्टर कॉलेज से दीपिका तिवारी, रामबरन तिवारी, रामराज बालिका इण्टर कॉलेज से पूनम गुप्ता, जगदौरा बालिका इण्टर कॉलेज से मो0 मुकीम खान, अमर सिंह, महाविद्यालय डा0 स्नेहलता, स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज से बालेन्द्र उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.