diwali horizontal

सुशांत गोल्फ सिटी में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पकड़े गए; पांच मोबाइल फोन बरामद

0 56

सुशांत गोल्फ सिटी में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पकड़े गए; पांच मोबाइल फोन बरामद

लखनऊ: थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यीय गिरोह को पकड़ा है, जिसमें दो वयस्क अभियुक्तों के साथ तीन बाल अपचारी शामिल हैं। गिरोह के कब्जे से चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन और एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फ्लैट संख्या C-055, अर्बन बड्स अपार्टमेंट निवासी आशीष श्रीवास्तव और अयोध्या निवासी अक्षय यादव ने हाल ही में मोबाइल छिनैती की दो अलग-अलग घटनाओं की शिकायत थाना सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।14 जून को उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ कैंसर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने पर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गोलू रावत (निवासी सौनई कजेहरा) के पास से एक सैमसंग ए33 मोबाइल मिला, जिसकी पहचान पीड़ित आशीष श्रीवास्तव की चोरी की गई मोबाइल के रूप में हुई। अभिषेक कश्यप (निवासी कटरा बक्कास) के पास से एक Nothing A142 मॉडल का मोबाइल और एक बाल अपचारी के पास से नीले रंग का वीवो मोबाइल बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पांच दोस्त मिलकर मोबाइल छिनैती की घटनाएं अंजाम देते थे। तीन लोग बाइक से घूमते और दो लोग अलग-अलग जगहों पर खड़े रहकर आने-जाने वालों की रेकी करते थे। वे मुख्यतः सुबह-शाम टहलने वाले राहगीरों को निशाना बनाते थे और छीने गए मोबाइल को आपस में बांट लेते थे।आरोपियों की निशानदेही पर दो और बाल अपचारी गिरफ्तार किए गए जिनके पास से OPPO A7 (रोज गोल्ड) और सैमसंग गैलेक्सी A03 (ब्लैक) मोबाइल बरामद हुए। छिनैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP32 NZ 2985) को भी बिना वैध दस्तावेज मिलने पर 207 MV Act के तहत सीज कर दिया गया।पकड़े गए दो अभियुक्तों में गोलू रावत पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध पहले भी थाना सुशांत गोल्फ सिटी में चोरी और नकबजनी के दो मुकदमे दर्ज हैं।थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम की इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पकड़े गए वयस्क अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जबकि तीनों बाल अपचारियों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

       

Leave A Reply

Your email address will not be published.