diwali horizontal

मोबाइल यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका! 2026 से महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान!

0 200

मोबाइल यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका! 2026 से महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान!

देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए आने वाला समय थोड़ा भारी पड़ सकता है. हर महीने इंटरनेट और कॉलिंग पर सैकड़ों रुपये खर्च करने वाले मध्यम वर्ग को एक बार फिर झटका लगने की आशंका है.

Recharge Plan Price Hike: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए आने वाला समय थोड़ा भारी पड़ सकता है. हर महीने इंटरनेट और कॉलिंग पर सैकड़ों रुपये खर्च करने वाले मध्यम वर्ग को एक बार फिर झटका लगने की आशंका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां 2026 में अपने 4G और 5G रिचार्ज प्लान की कीमतों में बड़ा इजाफा कर सकती हैं.

2026 में कितनी बढ़ सकती हैं रिचार्ज की कीमतें?

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म मॉर्गन स्टेनली की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें 16 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं. पहले जहां माना जा रहा था कि बढ़ोतरी धीरे-धीरे होगी, अब संकेत मिल रहे हैं कि यह कदम उम्मीद से पहले और ज्यादा असर के साथ उठाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो 2026 मोबाइल यूज़र्स के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण साल साबित हो सकता है.

प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों पर पड़ेगा असर

संभावित कीमत बढ़ोतरी का असर सिर्फ किसी एक कैटेगरी तक सीमित नहीं रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के यूजर्स को महंगे प्लान का सामना करना पड़ सकता है. टेलीकॉम कंपनियां पहले ही सस्ते रिचार्ज ऑप्शन धीरे-धीरे बंद कर रही हैं और OTT जैसे बेनिफिट्स को सिर्फ महंगे प्लान तक सीमित किया जा रहा है.

अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो यह बीते आठ सालों में चौथी बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी होगी. इससे पहले 2019, 2021 और 2024 में भी मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ चुकी हैं.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.