diwali horizontal

किसानों की हितैषी नही मोदी सरकार: सुमन

0 178

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी :  मोदी सरकार अडानी, अम्बानी की नौकर सरकार है उन्ही के इशारे पर कृषि क्षेत्र के काले कानून बनाये गए हैं और किसान आन्दोलन की मांगे सरकार नहीं मान रही है, आल इण्डिया किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सुमन ने किसान सभा द्वारा दिल्ली किसान आन्दोलनकारियों के समर्थन में निकाले गए जलूस को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’किसान और मजूदर मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगा’’ क्योंकि अडानी और अम्बानी को फायदा देने के लिए बनाये गए कानूनों को सरकार रद्द नहीं करने जा रही है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृज मोहन वर्मा ने कहा कि किसानां के समर्थन में आज भारत बंद पूर्णतया सफल है।

पार्टी के जिला सह सचिव शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि किसान विरोधी तत्वों को जनपद मंे किसानों की धान खरीद का नाटक दिखाई नहीं देता है, जबकि शहर में हजारों ट्रालियों पर लदा धान खड़ा है’ किसान सभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि धान खरीद को लेकर आन्दोलन चलाया जायेगा और इस सरकार की जुमलेबाजी की पोल खोला जायेगा। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के जल, जंगल, जमीन अम्बानी और अडानी को बेच देना चाहते हैं।

छाया चैराहे से जलूस पुलिस लाइन चैराहा होते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जलूस मं गिरीश चन्द, पवन कुमार, रमेश कुमार, अमान गाजी, आशीष शुक्ला, मनोज कुमार, पवन वर्मा, संदीप तिवारी, महेन्द्र यादव, नैमिष सिंह, अंकित यादव, लव त्रिपाठी, आशीष वर्मा, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेश्वर वर्मा, अमर सिंह गुड्डू, राज कुमार, सहजराम वर्मा आदि प्रमुख किसान नेता थे अंत में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.