diwali horizontal

मोदी सरकार देगी 10 लाख रुपये की मदद

0 67

दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के चलते कई लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ है और लोगों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में अगर आप अपना कारोबार शुरू कर एक उद्यमी बनना चाहते हैं और इसके लिए आपको पैसों की जरूरत है, तो सरकार की मुद्रा लोन योजना से आपको मदद मिल सकती है। इस योजना के जरिए सरकार लोगों के सपनों को साकार कर रही है। इस योजना के तहत बैंक 10 लाख रुपये तक का कर्ज देते हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार करोड़ों रुपये का कर्ज पहले ही दे चुकी है। आसान भाषा में कहें तो मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने वाली योजना है। इसका पूरा नाम माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रीफाइनेंसिंग एजेंसी है। बता दें कि इसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम से भी जाना जाता है।

सरकार ने इस योजना की शुरुआत छोटे व्यापारियों और मझोले उद्योगों को मजबूती देने के लिए की। वैसे तो छोटे व्यापारियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं लेकिन इनमें मुद्रा योजना बेहद अहम है। आइए जानते हैं इसके तहत किसको कितना लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत कर्ज लेने वालों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें व्यवसाय शुरू करने वालें मध्यम स्थिति में कर्ज की चाहत वाले और विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले लोग शामिल हैं। इन तीन हिस्सों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुद्रा बैंक ने तीन कर्ज उपकरणों की शुरुआत की है।

अगर कोई व्यक्ति व्यापार के लिए कर्ज चाहता है तो वह अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है। इसके लिए आपको मकान के मालिकाना हक या किराये के दस्तावेज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर सहित कई अन्य दस्तावेज देने होंगे और बैंक मैनेजर को कामकाज से बारे में बताना होगा।  मुद्रा लोन की खास बात यह है कि इसमें कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है। अलग-अलग बैंक लोन पर अलग-अलग दर से ब्याज वसूल सकते हैं। ब्याज दर का निर्धारण कारोबार की प्रकृति और उससे जुड़े जोखिम के आधार पर होता है। बैंकों को सूचित किया गया है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अंतर्गत उचित ब्याज दरें लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.