
बाराबंकी : सभी किसान संगठनों द्वारा एक होकर तीनों किसान विरोधी अध्यादेशओ को वापस लिए जाने के संबंध में किए जा रहे भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने के क्रम में भारतीय किसान यूनियन राधे ने जिलाधिकारी आवास बाराबंकी के सामने सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को लेकर किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति जी द्वारा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार महोदय नवाबगंज को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव जी ने कहां उक्त तीनों कृषि अध्यादेश किसान विरोधी ही नहीं जनविरोधी है उक्त अध्यादेश से किसान ही नहीं जनमानस भी प्रभावित होगा जो व्यक्ति मजदूरी करके अपने परिवार को चलाता है वह कारपोरेट द्वारा निर्धारित किए गए मनचाहे मूल्यों पर अनाज कैसे खरीदेगा और अपने घर परिवार बच्चों का पेट कैसे भरेगा वही किसानों से उनकी जमीन छीन कर कारपोरेट के हवाले नहीं होने दिया जाएगा
भारत कृषि प्रधान देश है और किसान देश की रीढ़ की हड्डी जिसे बचाने के लिए हमारा संगठन अपने खून की एक-एक बूंद लगा देगा अंजाम कुछ भी हो अध्यादेश लागू नहीं होने दिया जाएगा। वहीं जिला प्रभारी मोहम्मद इस्माइल ने कहा यदि एक दिवसीय भारत बंद आंदोलन से सरकार होश में ना आए तो शीघ्र अनिश्चितकालीन भारत बंद आंदोलन किया जाएगा और दिल्ली में हो रहे आंदोलन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं आदेशों का साक्षर पालन किया जाएगा साथ ही प्रत्येक रूप से सहयोग किया जाएगा किसान और इंसान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए निर्देशों का साक्षर पालन होगा यदि इसके लिए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर मंडल युवा अध्यक्ष फैसल मलिक, मोहम्मद हसनैन, उबेद अहमद उर्फ अस्शु भाई, बलराम यादव, मोहम्मद अशफाक, एडवोकेट रितु गौतम, मोहम्मद रियाज, इरफान अली उर्फ गोविंद, मोहम्मद कलीम उर्फ मुनिया, माताफेर यादव गया प्रसाद यादव, रामू यादव, अजय यादव, यादवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज यादव, सज्जन देवा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।