diwali horizontal

मोहनलालगंज पुलिस ने बेकरी में गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.35 किलो अवैध गांजा बरामद

0 81

मोहनलालगंज पुलिस ने बेकरी में गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.35 किलो अवैध गांजा बरामद

लखनऊ: थाना मोहनलालगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिसेण्डी क्षेत्र में गश्त के दौरान राजा बेकरी, भौंदरी के पास स्थित बेकरी की दुकान पर छापेमारी कर 1.35 किलो अवैध गांजा और 3,000 रुपये नकद के साथ 35 वर्षीय शातिर अभियुक्त आशीष यादव को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने जब दुकान मालिक को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। पुलिस की सतर्कता और तेजी के चलते उसे दबोच लिया गया। तलाशी में आरोपी के बगल में रखेटीन के बक्से से गांजा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से गांजा की छोटी-छोटी पुड़ियां तैयार कर ग्राहकों को बेच रहा था। प्रत्येक पुड़िया की कीमत लगभग 1,000 रुपये निर्धारित थी। बरामद नकदी भी इसी अवैध कारोबार से अर्जित बताई गई।अभियुक्त आशीष यादव का रहन-सहन ग्राम मरुई, थाना मोहनलालगंज में है और वह बेकरी की दुकान चला रहा था। पुलिस ने उसकी दुकान को संबंधित विभाग से संपर्क कर सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारी बताते हैं कि आशीष यादव से पूछताछ में यह जानकारी भी प्राप्त की जा रही है कि वह गांजा किस स्रोत से खरीदता था और उसके सहयोगी कौन-कौन हैं। आगे की जांच में इस गिरोह के अन्य सदस्यों और परिवहन के साधनों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।अभियुक्त के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डी. के. सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार और कांस्टेबल नितीन कुमार द्वारा की गई। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों और नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.