diwali horizontal

लखनऊ में कोचिंग में 11वीं की छात्रा से छेड़खानी।

0 87

लखनऊ में कोचिंग में 11वीं की छात्रा से छेड़खानी

Lucknow Molestation Case: लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके कोचिंग के साथी छात्रों ने छेड़छाड़ की। कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा का फोटो दो सहपाठियों ने खींच लिया। उनमें से एक छात्र ने छात्रा पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर वह इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणियां करने लगा। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मानसिक उत्पीड़न के कारण छात्रा के 10वीं की परीक्षा में अंक कम आए। 18 मई को छात्रा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए

इसके एक घंटे बाद ही आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर छात्रा का फोटो वायरल कर दिया। छात्रा के एक दोस्त ने इसकी जानकारी उसकी मां को दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.