diwali horizontal

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कोरोना से मृत मंत्रियों को दी जा रही श्रद्धांजलि

0 212

यूपी : विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को शुरू हो गया। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, वीरेंद्र सिंह सिरोही, पारस नाथ यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने यूपी विधानसभा के सदस्य रहे व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भी श्रद्धांजलि दी।

कोविड 19 के खिलाफ जन जन की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोरोना वारियर्स को भी सीएम ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने चीन से संघर्ष में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की लगाएं जाएं।

इससे पहले मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपाईयों ने जमकर प्रदर्शन किया। सपाई कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार को चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने रोकने का पास किया तो तीखी नोकझोंक भी हुई।

दरअसल, सपा ने सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर घेरने की पूरी तैयारी की है। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं का उठना तय माना जा रहा है। इसी तरह बसपा ने अपने सदस्यों को सदन की रणनीति के बारे में जानकारी दे दी है। बसपा प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का मामले के साथ ब्राह्मण उत्पीड़न का मामला उठाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.