diwali horizontal

कांग्रेस आरटीआई विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, दो पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव पद पर प्रोन्नत किया गया

0 66

कांग्रेस आरटीआई विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, दो पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव पद पर प्रोन्नत किया गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आरटीआई के जरिए पिछले एक माह में जुटाई गई सूचनाओं की समीक्षा की गई। संगठन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिस पर विभागीय अध्यक्ष ने सराहना जताई।बैठक के दौरान चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए दो प्रदेश सचिवों — कीर्तिप्रकाश पाण्डेय और राजेश कुमार सिंह — को पदोन्नत कर प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस निर्णय से विभागीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।बैठक में उत्तर प्रदेश आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित उठवाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा देबनाथ, अनुज पटेल, महासचिव राजेन्द्र श्रीवास्तव, रामानंद राजपूत, किशन कुमार गुप्ता, नज़ाकत चौधरी, रामशीष मौर्य, मंसूर अली सलमानी, नवीन सक्सेना, राजेश कुमार, जिला चेयरमैन लखनऊ वीरेंद्र मौर्या, संजय पाठक, माया सिंह, वाराणसी के राजेश त्रिपाठी, राजेन्द्र मौर्या और जालौन से अयूब अंसारी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सूचना के अधिकार को जन-जन तक पहुंचाकर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा और आरटीआई को कांग्रेस संगठन का एक प्रभावशाली औजार बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.