diwali horizontal

राजकुमार हत्याकाण्ड मामले में आगे आया मोस्ट कल्याण संस्थान

0 173

सुलतानपुर :  मोस्ट कल्याण संस्थान की अगुवाई में रिटायर्ड नायब सूबेदार सन्तोष सोनकर के नेतृत्व में करौंदीकला के हिन्दु आबाद के रहने मृतक राज कुमार के परिवारीजनों को  समुचित न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।जानकारी मुताबिक बताते चले कि राजकुमार पुत्र फागू दास  निवासी हिंदुआबाद थाना करौंदीकलां का बीते 2 जनवरी को अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी।

मृतक राज कुमार के परिजनों द्वारा अपहरण कर हत्या करने में संलिप्त अपराधियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद भी किया गया है।लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।परिजनों का आरोप है कि करौंदीकला पुलिस हत्या शामिल अपराधियो को संरक्षण दे रही है।आज परिजनों की आवाज को मोस्ट कल्याण संस्थान ने पुलिस अधीक्षक तक पहुँचाया और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा है।जिसमें मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः कराए जाने की मांग के साथ साथ नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने व आत्म रक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की मांग करी है।
मृतक के  मोबाइल में लगे सिम कार्ड की काल डिटेल को सार्वजनिक करने की माँग एवं पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी माँग की है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर उनकी मांगे पूरी ना हुई तो न्याय के लिए जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने वालों में मोस्ट डिप्टी डायरेक्टर राजकुमार गौतम, मोस्ट जिला संयोजक ज़ीशान अहमद, मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, मोस्ट सह संयोजक राकेश निषाद मोस्ट जयसिंहपुर तहसील कोऑर्डिनेटर महादेव निषाद, मोस्ट स्टूडेंट्स विंग संयोजक नरेंद्र निषाद, मोस्ट प्रमुख भदैयाँ मुकेश गौतम, मोस्ट प्रमुख करौंदीकलां मिथलेश सोनकर, ब्लाक सहसंयोजक अरविंद यादव, विक्रम निषाद,आदि दर्जनों मोस्ट कल्याण संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.