
लखनऊ: मलिहाबाद के ईशापुर गां में गुरुवार को मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इसके बाद रहीमाबाद के दिलावरनगर गांव निवासी मृतका के पिता सिद्धनाथ की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के राजफाश के लिए चार टीमें और सर्विलांस सेल को लगाया गया है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही आरोपितो की गिरफ्तारी की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि 30 वर्षीय गीता कनौजिया और सात वर्षीय बेटी दीपिका की हत्या हुई। पति प्रकाश मुंबई में नौकरी करते हैं।
पिता सिद्धनाथ ने बताया कि प्रकाश करीब 15 दिन पहले मुंबई वापस गए थे। गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नाती दीपांशु को छोड़ने बेटी के घर गया था। घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजे अंदर से बंद थे। जब दरवाजे नही खुले तो पड़ोस की एक लड़की ने सीढ़ी लगाकर अंदर गई और दरवाजे खोल दिए।