diwali horizontal

गोरखपुर में दिनदहाड़े मां-बेटी को गोली मारी, मां की मौत, बेटी गम्‍भीर

0 137

 

 

गोरखपुर : के शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर में पानी की टँकी के पास रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों मां-बेटी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है

बशारतपुर की रहने वाली 60 वर्षीय निर्मला अन्द्रियास रविवार की दोपहर में 18 वर्षीय बेटी डेलफीन के साथ स्कूटी से अपने मायके जा रहीं थीं। घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीवनगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ी

चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस परिवार वालों के साथ मां- बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.