
सास के दिल ने किया दामाद पर कब्जा, बेटी की हुई मौत!
उत्तर प्रदेश Live:यूपी में अलीगढ़ के बाद अब कासगंज से सास और दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। प्रमोद का दिल जब अपनी पत्नी
शिवानी से भर गया तो सास प्रेमवती से लगा बैठा। शादी के छह महीने बाद ही सास और दामाद में अवैध संबंध बन गए। दोनों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि ससुर नारायण सिंह को किसी तरह से ये तस्वीरें हाथ लग गईं जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपे हैं। 24 वर्षीय शिवानी गंजडुंडवारा क्षेत्र के पालिया गांव की रहने वाली थी। पिता नारायण सिंह ने बताया कि 2018 में शिवानी की शादी नगला पारसी के रहने वाले प्रमोद से की थी। प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। एक दिन शिवानी अपनी ससुराल में मृत पाई गई। उसकी हत्या हुई या आत्महत्या की, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मायके वालों को जब खबर लगी तो वह शिवानी के ससुराल सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला पारसी पहुंचे। बेटी की लाश चारपाई पर पड़ी थी और दामाद प्रमोद फरार था। वहीं थाना सिढ़पुरा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात साढ़े 8 बजे घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। ससुराल के लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।