diwali horizontal

निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का आंदोलन तेज,हो सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल  

0 178

कानपुर :  बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का आंदोलन तेज हो रहा है। फोरम इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर ले जाना चाहता है। इसके लिए वह आम जनता को भी साथ में जोड़ने की तैयारी में है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल 15 व 16 मार्च को है। पहले भी कई बार हड़ताल कर चुकी फोरम इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना पर भी काम कर रही है।

15 व 16 मार्च की हड़ताल का कितना असर पड़ा, इसकी समीक्षा हड़ताल के तुरंत बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सभी संगठन मिलकर करेंगे। यह समीक्षा बैठक तय करेगी कि आंदोलन किस ओर जा रहा है। बैंक पदाधिकारियों के मुताबिक अगर मामला अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर जाएगा तो उससे पहले आम जनता को इस निर्णय के बारे में भी बताया जाएगा और निजीकरण से उनका क्या नुकसान हो सकता है,इसके बारे में भी बताया जाएगा।

इसके लिए पोस्टर,हैंडबिल आदि का भी सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही बैंक आने वाले ग्राहकों को भी इसके संबंध में जानकारी दी जाएगी। बैंकों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार से अभियान तेज हो जाएगा। उस दिन धरना होगा। इसके बाद 12 मार्च को जुलूस निकाला जाएगा। 15 और 16 मार्च को हड़ताल के अलावा पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक की मुख्य शाखाओं पर भी धरना होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कानपुर नगर के संयोजक सुधीर सोनकर के मुताबिक इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी तैयारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.