diwali horizontal

तहसील स्तरीय तीन दिवसीय खेल का सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया शुभारंभ करेंगे।

0 130

इटावा : तहसील स्तरीय तीन दिवसीय खेल स्पर्धा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुची,सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया रविवार की सुबह 9 बजे शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोढी गांव के मिनी स्टेडियम में रविवार से तहसील स्तरीय तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियों के दौरान पीटीआई शोएब आलम,योगेंद्र चौधरी आदि की मौजूदगी में दौड़,कबड्डी,खो खो आदि प्रतिस्पर्धा के लिए ट्रैक की नापतौल व चूना आदि का कार्य कराए गए। बताते है तहसील स्तरीय तीन दिवसीय खेल स्पर्धा में प्रतियोगिता के दौरान 21 नवम्बर को कक्षा 1 से कक्षा 8, 22 नवंबर को कक्षा 9 से 12 तक व आखिरी दिन 23 नवम्बर को ओपन वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे,प्रतियोगिता के दौरान 100,200,400 व 800 मीटर की दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खों-खों व बॉलीबाल आदि प्रतिस्पर्धा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.