diwali horizontal

एमटी ने आशा बहू की मदद से एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

0 79

 

कन्नौज l माताओं को मातृत्व का सुख दिलाने में आजकल के आधुनिक और भागदौड़ के समय में एक बार फिर 102 एंबुलेंस और इ एम टी के साथ आशा बहू की सूझ बूझ के चलते अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा कर मां और बच्चे दोनों की जान बचाने का कार्य किया गया l
जनपद कन्नौज के तिखबा ग्राम निवासी शिव कुमार की पत्नी रोशनी को जैसे ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई तो उसने 102 एंबुलेंस पर फोन लगाया आनन फानन में up41G3696 के पायलट देवेंद्र कुमार ने ईएमटी आदर्श कुमार के साथ तिखबा पहुंचकर रोशनी को लेकर महिला चिकित्सालय कन्नौज के लिए निकला तो रास्ते में रोशनी को प्रसव पीड़ा और बढ़ गई जिसको ध्यान में रखकर बहादुरपुर के निकट एंबुलेंस को रुकवा करआशा बहू प्रभा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया उसके बाद दोनों जच्चा और बच्चा को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां स्टाफ नर्स ने दोनों की जांच करने के बाद जच्चा-बच्चा को सही बताया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.