diwali horizontal

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु ने थामा BJP का दामन

0 152

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव का आज एक बड़ा दिन तब साबित हुआ जब 2022 के इलेक्शन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे की पत्नी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सियासी भगदड़ के बीच आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई।

जब मीडिया के सामने समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इस अवसर पर अर्पणा बिष्ट यादव ने कहा कि मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित रही हूं। बीजेपी का सदस्य बनने के बाद अब मैं राष्ट्र के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्रधर्म मेरे लिए प्रथम रहा है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत, महिलाओं को सशक्त बनाने या रोजगार देने की बात हो, बीजेपी की इस कार्यशैली से मैं हमेशा प्रभावित रही हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.