diwali horizontal

मुंबई: BMC ने कंगना रनौत के बंगले पर अवैध निर्माण पर दी नोटिस

0 171
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर पर एक नोटिस चिपका दिया है। कंगना को ये नोटिस बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर दिया गया है।
जिसमें कहा गया कि कंगना ने नागरिक निकाय की मंजूरी के बिना यह निर्माण करवाया है। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि, उस वक्त कंगना के घर पर कोई नहीं था। जिसके चलते नोटिस उनके घर के गेट पर चिपकाया गया है।
बाॅथरूम और दफ्तर का अवैध निर्माण: अधिकारी की मानें तो कंगना ने अपने घर पर जहां बाॅथरूम बनना चाहिए, उस जगह को दफ्तर में तब्दील कर लिया। जबकि सीढ़ी के नीचे अलग बाॅथरूम बनवाया जोकि नियमों के खिलाफ है।
कंगना ने इसकी परमीशन किसी से नहीं ली। बीएमसी ने कंगना से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। नागरिक निकाय को यह बताने के लिए कि क्या उनके पास यह बनवाने की परमीशन थी।
कंगना ने सोमवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा था कि बीएमसी उनके ऑफिस पहुंची है। उन्हें आशंका है कि बीएमसी संपत्ति को ध्वस्त कर सकती है। बीएमसी का कहना है कि, यह रेगुलर चेक का हिस्सा है जिसके बाद कंगना के घर पर अवैध निर्माण पाया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.