
लखनऊ। राजधानी में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से सभी मुख्य मार्गों,फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर फैले अतिक्रमण
के मकड़जाल को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का काम किया जा रहा है। साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण क रने वालोें को सूचित भी किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को भी जोनवार अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। जिसमें जोन-1 क्षेत्रान्तर्गत बालू अड्डा चौराहे से गन्ना संस्थान होते हुए चिड़ियाघर गेट के सामने से लोहिया पथ तक और इसके बाद दैनिक जागरण चौराहे से श्रीराम टावर से अशोक मार्ग तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 2 ठेले,2 काउन्टर,2 मेज सहित एक ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही इसी दौरान 10 चार पहिया वाहन,15 दो पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया तथा 40 क्रास बोर्ड व 100 पोस्टर भी हटायें गये। उक्त अभियान नरेन्द्र देव जोनल अधिकारी के नेतृत्व में अनूप कुमार,प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक राजा भैया व नगर निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया। इसी क्रम में जोन-2 के तहत वार्ड हरदीनराय नगर स्थित सपना कॉलोनी में बैनर व होर्डिंग हटाते हुए 30 बैनर,12 होर्डिंग एवं 40 अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री हटाई गयी। उक्त अभियान जोनल अधिकारी नन्द किशोर की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक सुबोध वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव,सिब्ते रजा व विवेक कुमार सिंह द्वारा चलाया गया। वहीं,जोन-3 में पुरनिया तिराहा होते हुए बंधा रोड तक लगभग 42 अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही कपूरथला चौराहा से दो हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में दिलीप कुमार श्रीवास्तव कर अधीक्षक उर्मेन्द्र राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में चलाया गया।