
कानपुर : शहर में ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था शुरू कर कर दी है। फिलहाल प्रमुख चौराहों,अस्पतालों,बस स्टेशनों,रेलवे स्टेशनों के पास शाम को लकड़ियां पहुंचाई जा रहीं हैं। इसके स्थान तय कर दिए गए हैं। अगर आपको अलाव न दिखे तो नगर निगम कंट्रोल रूम में कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।
नगर निगम कंट्रोल रूम ने इसके लिए दो लैंड लाइन नंबर 0512-2526004 और 0512-2526005 जारी कर दिया है। इसके अलावा आप स्मार्ट सिटी के टोल फ्री नंबर 18001805159 पर भी कॉल कर सकते हैं।