diwali horizontal

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे नगर निगम कार्यालय, गृहकर जमा करने वालों को मिलेगा 10% छूट का लाभ

0 53

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे नगर निगम कार्यालय, गृहकर जमा करने वालों को मिलेगा 10% छूट का लाभ

31 जुलाई तक यूजर चार्ज के बाद गृहकर जमा करने पर विशेष छूट योजना, महापौर ने की अपील

लखनऊ: करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शनिवार, 12 जुलाई 2025 को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि भवन स्वामी अपने गृहकर का भुगतान समय से कर सकें और 10 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ ले सकें।नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि यह छूट केवल उन करदाताओं को दी जाएगी जो पहले अपने यूजर चार्ज का एकमुश्त भुगतान करते हैं और उसके बाद गृहकर जमा करते हैं। यह विशेष सुविधा 31 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी।12 जुलाई को सभी जोनल कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे और गृहकर संबंधी सभी कार्य यथावत संपन्न किए जाएंगे। यह निर्णय खासतौर पर उन नागरिकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो सप्ताह के अन्य दिनों में कार्यालयी व्यस्तता के कारण कर जमा नहीं कर पाते हैं।महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे नगर निगम की इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते यूजर चार्ज एवं गृहकर का भुगतान कर छूट प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि करदाताओं का यह योगदान न केवल उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित करेगा, बल्कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान में भाग लेकर लखनऊ को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.