diwali horizontal

नगराम में हत्या का मामला: मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

0 63

नगराम में हत्या का मामला: मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र में एक हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को अभियुक्त बनाते हुए संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नगराम में मु0अ0सं0 206/2025 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज प्रकरण में बढ़ोत्तरी करते हुए 61(2), 3(5) और 238 बीएनएस की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों में बसंतलाल, केतार और मृतक की पत्नी मीरा शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। इसी आधार पर मृतक की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है।अधिकारियों ने बताया कि मुकदमे में आरोपितों के खिलाफ ठोस सबूत एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जा सके।इस घटना के बाद नगराम क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे पारिवारिक कलह और व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा बता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.