diwali horizontal

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित!

0 33

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित!

  • सरदार पटेल जयंती पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन
  • राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने दी हरि झंडी, आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया
  • युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
कुशीनगर ब्यूरो। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
        जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला युवा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
      पदयात्रा में एनसीसी हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना, एनएसएस उदित नारायण पीजी कॉलेज, उत्तर प्रदेश पुलिस जवान, मेरा युवा भारत सेवक, पीआरडी जवान, भारत स्काउट एंड गाइड और जिला खेल कार्यालय के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
        पदयात्रा के सफल आयोजन में जिला युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। समापन पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं का आभार व्यक्त किया।
        उक्त कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.