diwali horizontal

नगर कोतवाली पुलिस ने शातिर ठग दबोचा सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वालों का किया पर्दाफाश

0 158

सहारनपुर : नगर कोतवाली पुलिस ने ठग गिरोह के शातिर सदस्य को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सोने के सिक्कों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है यह ठग पीली धातु के सिक्के, मोबाइल व नगदी बरामद, भोले भाले सरार्फा व्यापारी व आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा एव एसपी सिटी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज पंत के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ़्तार कर गिरोह का बड़ा खुलासा करने में बड़ी महत्वपूर्ण सफ़लता प्राप्त की है,

यूपी के ज़िला सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने सोने के सिक्के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पकड़ा गया ठग सोने के सिक्के के नाम पर लोगों से ठगी करता था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर ठग रामलाल पुत्र राजाराम निवासी रमईपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को पकड़ा और जेल भेज दिया, ठग के पास से पीली धातु के 05 सिक्के, 4500 की नगदी व एक अदद मोबाइल बरामद किया है, उक्त अपराधी के विरुद्ध लिखापढ़ी की कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेज दिया,

अगर पुलिस के गुडवर्क की बात की जाए तो पुलिस कप्तान डॉक्टर एस चन्नप्पा के मार्गदर्शन में नगर कोतवाली पुलिस की यह गिरफ़्तारी अपने आप में बड़ा गुडवर्क है, क्योकि उक्त ठग को पकड़कर पुलिस ने जनपद में ठगी की बड़ी घटना को होने से रोक दिया है, सूत्रों की मानें तो उक्त गैंग में कुछ महिलाएं भी शामिल हो सकती है, पुलिस अभियान के तहत ठगों की तह तक कार्यवाही में जुटी है। प्रभारी इंस्पेक्टर पकंज पन्त हमेशा कुछ नया खुलासा कर अपराधियों की कमर लगातार तोड़ रहे है। उक्त ठग की गिरफ्तारी से पूरी तरह ठगी की वारदात पर लगाम लगी है, अभी कुछ दिन पहले ही नगर कोतवाली पुलिस ने लगातार अपराध नियंत्रण कर दो बड़े खुलासे कर 6 अपराधियों को जेल भेजा था, नगर कोतवाली पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.