diwali horizontal

बंधन स्वच्छता का के रूप में नगर पंचायत ओबरा इस वर्ष भी रक्षाबंधन मनाया गया

0 78
सोनभद्र: ओबरा- नगर पंचायत ओबरा के प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्री प्रभाकर सिंह द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार को बंधन स्वच्छता का के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्री प्रभाकर सिंह द्वारा निकाय के सभी सफाई कर्मियों को स्वच्छता बंधन बाँध कर यह शपथ दिलायी गयी कि  हम सब ने यह ठाना है, बंधन स्वच्छता का निभाना है। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु युद्धस्तर पर सभी वार्डों, नगर के मुख्य चौराहे और गलियों में साफ-सफाई का अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। जिसके तहत कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नगर में अनवरत् सफाई कार्य की मानीटरिंग की जा रही है। इस कार्य में वार्ड के सम्मानित सभासदगण से भी सहयोग की अपेक्षा है।
श्रीमती चाँदनी, अध्यक्ष नगर पंचायत ओबरा द्वारा नगर के सम्मानित नागरिकों एवं आम जन मानस से यह अपील की गयी कि जिस प्रकार से आप अपने घरों की सफाई के प्रति जागरूक रहते है उसी प्रकार से आगामी त्यौहार यथा रक्षाबंधन, जन्मअष्टमी, एवं चेहल्लुम आदि के दृष्टिगत् नगर को भी स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.