diwali horizontal

नाका पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0 62

नाका पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।थाना नाका पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी गुईन तालाब, हाल निवासी रस्सी बटान मोहम्मदी अली शाह मस्जिद थाना नाका लखनऊ शामिल है। उसके विरुद्ध न्यायालय से वाद संख्या 4929/23, धारा 12 डी.बी. एक्ट से संबंधित एनबीडब्ल्यू निर्गत था।इसी तरह मोहम्मद हाशिर अहमद पुत्र मोहम्मद शकील अहमद निवासी एच-302, सेलिब्रिटी ग्रीन टावर थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध वाद संख्या 79834/23, आ.सं. 165/22, धारा 406/420/506/504 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू जारी था।दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए उन्हें विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव तथा उपनिरीक्षक सुशील कुमार शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.