
इटावा : महिला उत्थान के लिए समर्पित नव निर्मित नारी शक्ति संगठन की प्रथम बैठक स्थान संस्थापक सुख रानी कश्यप के निज निवास इंद्रानगर इटावा पर संपन्न हुई एवं बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारीयों को पदभार सौंपा गया । बैठक के दौरान संस्थापक सुखरानी कश्यप ने सभी महिलाओं को भरोसा दिलाया की इस संगठन में सभी वर्ग की शोषित व वंचित महिलाओ को उनका मूल अधिकार दिलाना ही संगठन की पहली प्राथमिकता होगी एवं उनको समाज के प्रति सशक्त जागरूक शिक्षित करना संगठन की मूल विचाधारा भी है । उन्होंने कहा कि, नारी शक्ति संगठन एक गैर राजनितिक संगठन है व समाज मे अपने अधिकारों से वांछित महिलाओ को उनके अधिकार दिलाने के लिऐ ही इसका गठन हुआ है। महिलाओ का सामाजिक उत्थान इस संगठन का मूल उद्देश्य है। आगे संगठन प्रदेश स्तर पर भी कार्य करेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशा देवी ने की तथा कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संस्थापक सुख रानी कश्यप, जिलाध्यक्ष आशा देवी, जिला उपाध्यक्ष. संगीता बाथम एड.जिलाउपाध्यक्ष रजनी देवी , जिला महासचिव. सुषमा देवी,जिला कोषाध्यक्ष. उपासना, जिला सचिव.श्री मती राजा बेटी,जिला सचिव. संध्या देवी,जिला सचिव. अनीता देवी,जिला सचिव मती शशि देवी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी.राखी कश्यप जिला सदस्य. दुर्गा जिला सदस्य. रेखा देवी जिला सदस्य. पूजा जिला सदस्य. प्रमिला देवी आदि मौजूद रही।