diwali horizontal

बच्चे स्वस्थ एवं शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र मजबूत होगा: अखिलेश कुमार

0 136

बाराबंकी : विकास खंड निन्दूरा में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा के खेल मैदान में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा राम सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की । कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी निन्दूरा अखिलेश कुमार ने की । ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की कब्बड्डी, खो खो, दौड़ लम्बी कूद के साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल गतिविधियां कराई गयी साथ ही सामान्य बच्चों की प्रतियोगिताओ में उच्च प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी में न्याय पंचायत अनवारी विजेता कुर्सी उपविजेता

बालिका वर्ग में दीनपनाह विजेता , अनवारी उप विजेता, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी निन्दूरा विजेता, अनवारी उपविजेता, खो खो निन्दूरा विजेता, अट्टहरा उप विजेता तथा बालिका वर्ग कबड्डी कतुरी कलां विजेता, निन्दूरा उपविजेता और खो खो में निन्दूरा विजेता व दीनपनाह उप विजेता रही एवं दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर में शालू विजेता रही, दौड़ बालक वर्ग में राम जी प्रथम, ख़तीब द्वतीय, मुजीब तृतीय रहे। तथा बालिका वर्ग में सना प्रथम, शालू द्वतीय एवं निशा तृतीय साथ ही छूकर पहचानो गतिविधि में आरती सरैंया प्रथम, लक्ष्मी अट्टहरा द्वतीय और गुड़िया अट्टहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की नींव है

और बच्चे स्वस्थ एवं शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र मजबूत होगा और इशी मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के प्रत्यनशील हैं। पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि रामसिंह यादव के द्वारा किया गया। पूरे दिन के आयोजन का संचालन उमाकांत पाण्डेय एवं शिव शंकर सिंह ने किया। खेलो के पारदर्शी आयोजन में ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका शालिनी शर्मा, हिमेश ठाकुर, संदीप कुमार वर्मा, राम चन्द्र यादव, खेल शिक्षक विवेक सिंह, शिव शंकर सिंह, दिनेश चंद्र, उमेश, अनूप कुमार, संतोष शर्मा, नीतू चतुर्वेदी, अमित, प्रज्ञा त्रिपाठी, मनोज वर्मा, अभिषेक गिरी एवं मीतू सिंह समेत समूचे विकास खंड के बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.