diwali horizontal

लखनऊ में 22 जून को होगा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, मुख्यमंत्री योगी सहित कई दिग्गज नेता आमंत्रित

0 72

लखनऊ में 22 जून को होगा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, मुख्यमंत्री योगी सहित कई दिग्गज नेता आमंत्रित

लखनऊ: आगामी 22 जून को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का खुला राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 27 राज्यों से आए राष्ट्रीय प्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, विधायक, मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को भी आमंत्रित किया गया है।गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी राघवेन्द्र सिंह राजू ने बताया कि यह अधिवेशन दो दशक बाद राजधानी में हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह करेंगे। अधिवेशन में 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह बीते 75 वर्षों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अब तक तीन बड़ी पदयात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं और संगठन का विस्तार “खाड़ी से पहाड़ी तक” हुआ है। उन्होंने यह भी मांग की कि लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के स्थायी कार्यालय स्थापित किए जाएं।राघवेन्द्र ने कहा कि देश की उन्नति सभी वर्गों के सामंजस्य से ही संभव है। क्षत्रिय समाज का योगदान केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सराहना का विषय रहा है। उन्होंने क्षत्रिय समाज की ऐतिहासिक विरासत पर बात करते हुए कहा कि यह समाज रियासतों के बलिदान से जुड़ा है, लेकिन आज उसे जातिगत राजनीति के चलते हाशिए पर ला दिया गया है।उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और भविष्य की दिशा तय करने का मंच है। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा और समाज के समर्पित प्रतिनिधियों से आगे आकर नेतृत्व संभालने की अपील की जाएगी।प्रेस वार्ता के दौरान वीरपाल भदौरिया, पारस चौहान, भुवनेश्वर सिंह, जय गोबिंद सिंह, आलोक सिंह, अमरेन्द्र सिंह, डॉ. राजीव पुंडीर, युवा अध्यक्ष दुर्गेश सेंगर सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन को लेकर राजधानी में क्षत्रिय समाज के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजन में करीब 50 क्षत्रिय विधायकों के आने की पुष्टि हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.