diwali horizontal

अमीनाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन द्वारा एस.आई.आर. कैंप का सफल आयोजन!

0 282

अमीनाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन द्वारा एस.आई.आर. कैंप का सफल आयोजन!

लखनऊ:  नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत संचालित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की ओर से अमीनाबाद में एस.आई.आर. कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के बी.एल.ओ., नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार

 

साहू, समिति के सचिव नज़र मेहंदी, वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद मोहम्मद हैदर रिज़वी (अवधनामा), समाजसेवी शान हुसैन तथा कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की पूरी टीम मौजूद रही।

कैंप में आए लोगों को फार्म भरने, संबंधित सभी चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शान हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान

कैंप की सफलता में समाजसेवी शान हुसैन की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। वे क्षेत्र के लोगों को एस.आई.आर. प्रक्रिया के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रह जाए।

आज के कार्यक्रम में भी उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को कैंप तक पहुँचाने, उनका मार्गदर्शन करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके सक्रिय सहयोग से कैंप को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में बड़ी मदद मिली।
कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट की ओर से मोहसिन, स्वाति कोहली, नशरा रहमान, मुस्कान, सामिया, संदल, बुशरा, खुशी, मुनीरा, इल्मा, अज़हर, हबीबा, तौसीफ, अली रज़ा, शबनाज़ ज़मानुल हसन, फ़ौजिया फातिमा आनिफ मौजूद रहीं।

 विशेष जानकारी (BLO’s संबंधी)
कैंप के दौरान यह तथ्य सामने आया कि क्षेत्र के कई BLO’s के पास 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं थी, जिससे नागरिकों के पुराने विवरण की जाँच में कठिनाई हो रही थी।

नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से यह सूची तत्काल उपलब्ध कराई गई, जिससे बी.एल.ओ. के कार्य में आसानी हुई और प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकी। इससे उपस्थित लोगों को भी काफ़ी राहत मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.