diwali horizontal

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को

0 83

अम्बेडकरनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 12.03.2021 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय में कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय में रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु जनपद के प्रमुख बैंक अधिकारीगण एवं समस्त तहसीलदार/सचिव,

तहसील विधिक सेवा समिति, तथा समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी पूर्वक बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक एवं अन्य विभागों के प्री-लिटिगेशन वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करवायें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.