
सीतापुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव ने फ ता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित कपूर के द्वारा की गई। मेले में सीतापुर जिला अस्पताल में तैनात मानसिक रोग के चिकित्सक डॉ प्रांशू अग्रवाल द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर में आए मानसिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर मनोवैज्ञानिक केके मिश्रा, फि जियोथैरेपिस्ट शांतनु अवस्थी, सोशल वर्कर सिम्मी श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित मेहरोत्रा, स्वास्थ पर्यवेक्षक मुरली त्रिवेदी समेत तमाम स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।