diwali horizontal

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने कानूनी पाठ्यक्रमों में अपस्किलिंग के लिए लॉसीखो के साथ भागीदारी की

0 124

 

 

 

 

  • इस साझेदारी का लक्ष्य तीन वर्षों में 10,000 से अधिक शिक्षार्थियों को लाभ पहुंचाना है और यह पूरे भारत में टियर –2, टियर –शहरोंछोटे शहरों और गांवों पर ध्यान केंद्रित करेगी
  • यह साझेदारी वकीलों और कानून के छात्रों के लिए कॉन्ट्रैक्ट ड्राफ्टिंग और डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे कार्यक्रमों में इंटर्नशिप और फ्रीलांसिंग के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगी
  • एनएसडीसी और लॉसीखो विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ज्वाइंट सर्टिफिकेशन प्रदान करेंगेऔर एनएसडीसी के नेटवर्क के माध्यम से शिक्षार्थियों को कम ब्याज वाले स्किल लोन की सुविधा प्रदान करेंगे।

 

नई दिल्ली:भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत स्किल इंडिया मिशन के लिए एक स्ट्रेटेजिक इम्प्लीमेन्टेशन और नॉलेज पार्टनर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने लॉसीखो के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। लॉसीखो एक तेजी से बढ़ता लीगल एजुकेशन स्टार्टअप, है जो सीखने वालों को (कानूनी और गैर-कानूनी पृष्ठभूमि से) कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही लीगल प्रोग्राम्स में अपस्किल करता है।

एनएसडीसी के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर एंड ऑफ़िशिएटिंग सीईओ वेद मणि तिवारी और लॉसीखो के सीईओ रामानुज मुखर्जी ने इसएमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू की साइनिंग सेरेमनी में अभ्युदय अग्रवाल और सिद्धांत बैद ने भी भाग लिया, जोकि लॉसीखो के को-फाउंडर्स हैं।

यह साझेदारी वकीलों और कानून के छात्रों के लिए कॉन्ट्रैक्ट ड्राफ्टिंग और डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे कार्यक्रमों में इंटर्नशिप और फ्रीलांसिंग के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगी। जो वकील नहीं हैं उनके लिए भी यह साझेदारी वर्चुअल असिस्टेन्ट, पैरालीगल जैसे प्रवेश स्तर के पाठ्यक्रम प्रदान करेगी। एनएसडीसी लॉसीखो के मॉडल का लाभ उठाने में सक्षम होगा जो कि हाई-पेमेंट वाली कानूनी और गैर-कानूनी नौकरियों के लिए रिमोट वर्किंग से काम करने की सुविधा प्रदान करता है।

यह साझेदारी तीन वर्षों की अवधि में 10,000 से अधिक शिक्षार्थियों को लाभान्वित कर सकेगी जोकि देश भर के टियर -2, टियर -3 शहरों, छोटे शहरों और गांवों पर केंद्रित है। यह प्रोग्राम शिक्षार्थियों को अत्याधुनिक डिजिटल स्किल्स से परिचित कराएगा, जो उन्हें रिमोट जॉब्स, फ्रीलांस, इंटर्नशिप और अन्य कैरियर के अवसर प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, प्रासंगिक कौशल सीखने के बाद, शिक्षार्थी टैलेन्ट आर्बिट्रेज जॉब्स से लाभान्वित हो सकते हैं जहां वे विदेशों में क्लाइंट्स और इम्प्लॉयर्स के साथ काम कर सकते हैं।

साझेदारी के तहत एनएसडीसी और लॉसीखो विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ज्वाइंट सर्टिफिकेशन भी प्रदान करेंगे। एनएसडीसी के नेटवर्क के माध्यम से शिक्षार्थियों को कम ब्याज वाले स्किल लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी और लॉसीखो को स्ट्रैटेजिक सपोर्ट दिया जाएगा। यह सहभागिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप देश के युवाओं को कौशल प्रदान करेगी।

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुएएनएसडीसी के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर एंड ऑफ़िशिएटिंग सीईओ वेद मणि तिवारी ने कहा, “लॉसीखो के साथ हमारा कोलैबरेशन भारत में एक स्किल्ड वर्कफोर्स की आवश्यकता को पूरा करने और फ्यूचर स्किल्स  की मांग और आपूर्ति के बीच मौजूदा अंतर को कम करने की दिशा में एक कदम है। एनएसडीसी के रूप में हम सभी के लिए कौशल और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। स्किलिंग और अपस्किलिंग न केवल वर्कफोर्स को सशक्त बनाने में बल्कि अर्थव्यवस्था में नए उभरते क्षेत्रों को बनाने में महत्वपूर्ण टूल्स हैं। मुझे विश्वास है कि इससे दोनों संगठनों के लिए विकास की अपार संभावनाएं हैं

लॉसिखो के सीईओ रामानुज मुखर्जी ने कहा, “लॉसीखो सबसे एडवान्स्ड कानूनी पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिसमेंसीखने वाले कहीं भी सीख सकते हैं और उन्हें सही कौशल और ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह एक ऑनलाइन कानूनी शिक्षा का प्लेटफार्म है जो भारत में न्याय तक पहुंच बनाने पर केंद्रित किया गया है। एनएसडीसी के साथ हमारी साझेदारी हमारे देश में स्किल्ड वर्कफोर्स की आवश्यकता को पूरा करेगी। इस सहयोग के माध्यम से एनएसडीसी और लॉसीखो सार्थक कौशल विकास पहलों को चलाने में बड़े भागीदार बनेंगे।bilal

Leave A Reply

Your email address will not be published.