
लखनऊ : केजीएमयू के पैरामेडिकल विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।650 छात्र व छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 230 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र ,छात्राओं ने मताधिकार के प्रयोग की आवश्कता पर जोर दिया गया। पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो.विनोद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय मतदान दिवस का आयोजन 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।कहा इसका मूल उद्देश्य सभी जाति व धर्म एवं वर्ग के समुदाय में जागरूकता फैलाना है । कहा इस अवसर पर युवाओं का कर्तब्य है कि अपना वोटर कार्ड बनवाकर आने वाले मतदान में मताधिकार का प्रयोग करें। कहा युवा ही राष्ट्र का भविष्य है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
कार्यक्रम की संचालिका पैरामेडिकल संकाय की शिक्षिका सोनिया शुक्ला ने छात्र छात्राओं को बताया कि मतदाता और उसका मत ही भारतीय लोक तंत्र अथवा किसी भी स्वास्थ्य लोक तंत्र का मूल आधार होता है। गणतंत्र यज्ञ के समान है जिसकी सम्पूर्णता मतों द्वारा पूरी की जा सकती है। कहा पहले मताधिकार की उम्र 21 वर्ष थी अब 18 वर्ष कर दी गयी है जिससे युवा अधिक से अधिक राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करे। प्रो विनोद जैन द्वारा पैरा मेडिकल विज्ञान संकाय के समस्त छात्र छात्राओं ,शिक्षक व शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा सम्प्रेषित शपथ दिलाई गयी और सभी से अहवान किया गया कि आगामी चुनावों में अपने मत का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य सहयोग प्रदान करें। वीनू दुबे ,शिवांगी श्रीवास्तव,प्रहलाद,मौर्या ,श्यामजी रमन मिश्रा,व विवेक गुप्ता का विश्ष योगदान रहा।