diwali horizontal

पंचायत चुनाव में उपस्थित दर्ज कराएंगे राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के प्रत्याशी

0 170

लखनऊ : राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के अध्यक्ष मो अकरम अंसारी ने अपने इरादे दर्शा दिए हैं। आज यूपी प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता हो संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रत्याशी आगामी पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश मंडल व नगर की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी। मोहम्मद अकरम अंसारी ने प्रदेश पदाधिकारियों को मनोना पत्र सोते जिनमें श्रीकांत अवस्थी एडवोकेट को उत्तर प्रदेश प्रभारी व डॉ अर्चना छाबड़ा को प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के पद की जिम्मेदारी दी गई अब्दुल कवी खान को प्रदेश महामंत्री तथा बदरे आलम एडवोकेट हाफिज रफीक अहमद रईस अहमद डॉ अहमद रजा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई

अपने संबोधन में मो अकरम ने कहा कि आज हमारे हमारे देश व राज्य को किसी कारपोरेट तरह चलाया जा रहा है जिसका प्रारंभ कई दशक पहले किया गया इन वर्तमान व पूर्व सरकारों में मानवीय मूल्यों की कोई जगह नहीं है। सरकारी समस्याओं को बेहतर सेवाएं देने के नाम पर निजी कंपनियों के हाथ गिरवी रखा जा रहा है अभी तक रेल हवाई जहाज बीमा बैंक बिजली जैसी मूलभूत सेवाओं को बेचने का काम किया गया है आज किसान जवान व प्रत्येक नागरिक महंगाई भ्रष्टाचार से ग्रसित होकर जीवन गुजारने को मजबूर है महिलाएं सर्वाधिक पोषण सुरक्षा का शिकार हैं अब पूंजीवाद की नजर किसानों के खून को पसीने में बहाकर पैदा की गई फसलों पर लग गई है जो देश को महाजन प्रथा की ओर धकेलना चाहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.