diwali horizontal

ट्रामा सेंटर के मरीजों में वितरण किए गए जरूरत के सामान

0 139

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा ट्रामा सेंटर के०जी०एम०यू०के मरीजों और तीमारदारों में जरूरत के सामान वितरण किए गए

लखनऊ : आज दिनांक 9 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को शफक हुसैन अलवी की अगुवाई में ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के साथियों ने के०जी०एम०यू० ट्रामा सेंटर में मरीजों और तीमारदारों से मुलाकात और उनकी मिजाज पुर्सी की,उन में जरूरत के सामान की एक किट वितरण किया जिसमें एक डेटॉल साबुन,घड़ी साबुन, बूरुश, टूथपेस्ट,एक डाबर अवला तेल,शैंपू,एक कंगी आदि चीजें थीं इस मौके पर अयादत करते हुए फोरम के साथी मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने लोगों से कहा हम आपसे मिलने आए हैं हम आपकी परेशानी दूर तो नहीं कर सकते हैं लेकिन उस पालनहार से आप लोग के लिए दुआ जरूर दुआ कर सकते हैं ऊपर वाले आप लोगों को जल्दी ठीक कर दे और जल्दी घर पहुंचाए आराम और सुकून से रहे

यह पूरा देश एक घर के मानिंद है हम सब इस घर के अफराद हैं किसी एक को भी तकलीफ हो तो हम में से हर एक को तकलीफ होनी चाहिए और हर एक को इस घर की फिक्र करनी चाहिए बस दुआ करते हैं और यह मिनती करते हैं आज जिस तरह हम मिलने और बांटने आए हैं आप भी ठीक हो के कल कहीं जाए लोगों से मिले और मोहब्बत को ऑम करें। मुफ्ती अब्दुल मोहित नदवी ने कहा प्यार और मोहब्बत से बढ़कर कोई चीज नहीं है दूसरों के गम में शरीक होकर गम बांटना बहुत बड़ी नेकी का काम है तो आपसे मिलकर हम एक दूसरे के गम बांटने आए हैं। इस मौके पर मिर्जा इसरार हुसैन अशद मदनी मुफ्ती मशकूर हुसैन नदवी मोहम्मद तारिक मोहम्मद कामिल अंसारुल हक आदि मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.