diwali horizontal

नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वक्षता अभियान

0 108
उरई (जालौन): नेहरू युवा केंद्र जालौन द्वारा ब्लॉक कोंच के काली माता मंदिर, सरोजिनी नायडू पार्क, सिंह वाहिनी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र में कार्यरत स्वयंसेविका संस्कृति गिरवासिया ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर एक माह तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों के गांवों में चलाया जाना है जिसमें पूरे जिले से 18 हजार किग्रा कचरा इकट्ठा करना है। कार्यक्रम में भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू, उपाध्यक्ष सौरभ पुरवार, महामंत्री अजय कुशवाहा, हरीश कुशवाहा, विकास पटेल, महेंद्र अग्रवाल, रामजी अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं संस्कृति गिरवासिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र जालौन (भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय 2022-23 युवा उत्सव कार्यक्रम 12 अक्टूबर को उरई में होने जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, स्वरचित कविता लेखन, फोटोग्राफी, पेंटिंग, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम आदि सम्मिलित किए गए हैं। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। जो भी प्रतिभागी प्रतिभाग करना चाहते हैं वह जल्द ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को पेपर सीट वहीं से प्राप्त होगी लेकिन कलर व अन्य सामग्री को अपने साथ लेकर आना है। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र उरई के जिला युवा अधिकारी रविदत्त से संपर्क कर सकते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.