diwali horizontal

मामूली विवाद परिवार से झगड़ रहे युवक को पड़ोसियों ने लाठी लण्डों से पीटा

0 216

 

शुक्लागंज, उन्नाव  :सुखलाल खेड़ा निवासी एक युवक मामूली बात को लेकर परिवार से झगड़ रहा था। तभी पड़ोसियां ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये भेजा है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

 

सुखलाल खेड़ा निवासी कौशल किशोर द्विवेदी भारतीय किसान यूनियन के नेता है।

शुक्रवार दोपहर उनका बेटा रामगोपाल मामूली बात को लेकर घरवालों से झगड़ रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले रामऔतार, अजीत यादव, नीरज, धीरज, सत्य नारायन ने लाठी डंडों से रामगोपाल पर हमला बोल दिया और उसे जमकर मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारी जनों ने 112 पुलिस को मारपीट की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये भेजा है। पीड़ित ने आरोपियां  के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.