diwali horizontal

नेकी का निवाला टीम ने ईंट भट्ठे पर बच्चों को वितरित किए गर्म वस्त्र

0 109

 

कन्नौज। आंधियों से डरकर चिंगारी कभी राख नहीं होती,हौसलों से बढ़कर ही वीरों की जय जयकार होती,हमारा तो उद्देश मात्र आप सबको इतना अवगत कराना हैं,समाज से एवं समाज के लिए कुछ करते रहने वालो की कभी हार नहीं होती उक्त उद्घोष टीम के सदस्य कार्तिक गुप्ता ने कहे।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए नेकी का निवाला की टीम ईंट भट्ठे पर पहुँचकर कर गर्म वस्त्र का वितरित किया।सदर ब्लॉक क्षेत्र के कनपटियापुर स्थित सावित्री ब्रिक फील्ड में नेकी का निवाला टीम के द्वारा बच्चों व उनके माता पिता को गर्म कपड़े वितरित किए।इस दौरान प्रिया सेठी ने कहा कि कोई गरीब ठंड से पीड़ित न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।जितना संभव होगा गरीबों की मदद जारी रखा जायेगा।नेकी का निवाला टीम द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।इस दौरान फाउंडर देवांश,निर्मल गुप्ता,हर्ष चौरसिया,शानू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.