
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश की अग्रणी सर्जिकल सप्लायर कम्पनी नेस्बा हेल्थ केयर लि0 को नयी दिल्ली स्थित शंघरिला इरोज होटल में वर्ल्डवाइड एचिवर्स द्वारा आयोजित हेल्थकेयर लीडर्स सम्मिट एण्ड एवार्ड कार्यक्रम में बेस्ट सर्जिकल सप्लायर का अवार्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के साथ वर्ल्डवाइड एचिवर्स के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नेस्बा हेल्थ केयर के निदेशक निकुंज त्यागी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने नेस्बा हेल्थ केयर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आकाश सिंह राना एवं निदेशक देवव्रत वर्मा को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
समिट स्वाथ्य पर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी साथ ही हेल्थकेयर सेक्टर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हॉस्पिटल, डॉक्टर और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगो को सम्मानित गया।
नेस्बा हेल्थ केयर लि0 के निदेशक देवव्रत वर्मा ने कहा कि हमारी कम्पनी ने कोविड के समय कम्पनी के हितों के बारे में ना सोचते हुए लोगो की सेवा की है। नेस्बा हेल्थ केयर द्वारा जहां तक संभव हो सका हमने देश में सर्जिकल इक्वीपमेंट की सेवा प्रदान की। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल हमने सभी तक आवश्यक सर्जिकल इक्वीपमेंट पहुंचाये और आगे भविष्य में भी हम कम्पनी के तौर पर आम लोगो के लिए हमेशा सेवा भाव से काम करेंगे।
कार्यक्रम में यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा0 प्रमोद कुमार, स्किन एंड हेयर क्लिनिक की प्रबंध निदेशक डा0 वी0 लक्ष्मी दिव्या, सीनियीर कंसलटेंट यूरोलॉजी डा0 अर्जन दास, प्रबंध निदेशक विमला स्किन एण्ड लेजर सेंटर डा0 विमय मानी और प्रिंसिपल डायरेक्टर चीफ फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिटयूट गुडगांव डा0 राहुल भार्गव सहित कई चिकित्सक एवं अन्य लोग शामिल थे।