
दिल्ली : केंद्र सरकार ने राजपथ और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने का फैसला किया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने के लिए 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें नए नाम पर औपचारिक मुहर लगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दिन यानी 8 सितंबर की शाम को इस क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे। इस क्षेत्र का विकास नए सिरे से सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत किया गया है।