diwali horizontal

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

0 242

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। लगातार 23वें दिन इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। इससे पहले लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे दाम?

भारत में कहने को तो सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल का दाम तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन, उनके कामकाज में ऐसा दिखता नहीं है। जब-जब चुनाव का मौसम आता है, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर रहते हैं। चुनाव खत्म होते ही फिर कीमत बढऩे लगती है। बीते अक्टूबर-नवंबर के दौरान जब बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा था, तब लगातार 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस समय पश्चिम बंगाल केरल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

16 दिनों में ही 04.74 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल

इस समय भले ही पेट्रोल की कीमत में शांति रही हो, लेकिन बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई है। उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 97.57 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 102.12 रुपये पर बिक रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.