diwali horizontal

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नया कीर्तिमान, 3500 कन्याओं का एक साथ हुआ विवाह

0 162

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने निर्धन परिवारों की कन्याओं के हाथ पीले करवाने को लेकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। प्रदेश में निर्धन वर्ग के बेटियों की शादी के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार 18 मार्च को राजधानी लखनऊ के पीजीआई स्थित वृंदावन में सबसे बड़े सामूहिक विवाह में 3500 कन्याओं का विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उत्‍तर प्रदेश भवन एवं अन्‍य सन्‍न‍र्माण कर्मकार बोर्ड ने इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की मेजबानी की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व श्रम मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने जोड़ों को आर्शीवाद दिया। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत अब तक डेढ़ लाख से अधिक कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ है।

 

वृंदावन में डिफेंस एक्सपो मैदान में भव्य आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी भव्य आयोजन किया गया। युवक और युवतियों के 42 हजार परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सामूहिक विवाह में लखनऊ से 1032, सीतापुर 349, लखीमपुरखीरी 471, हरदोई 447, उन्नाव 291, रायबरेली 815 और बाराबंकी से 102 जोड़े शामिल हुये। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री स्वाति सिंह, राज्य मंत्री मनोहर लाल, सांसद कौशल किशोर सहित तमाम विधायक भी आयोजन में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.