
घरेलू सोलर सेक्टर में नई क्रांति, Husk ने BEEM ब्रांड किया लॉन्च
लखनऊ: भारत में घरेलू सोलर इंस्टालेशन को नई दिशा देने की मंशा से Husk Power Systems ने अपने नए ब्रांड BEEM को लॉन्च किया है। यह ब्रांड खासतौर पर भारत की घरेलू छतों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कंपनी की दो दशकों की तकनीकी विशेषज्ञता, इंस्टालेशन और ग्राहक सेवा का अनुभव शामिल है। BEEM पर Husk का पूर्ण स्वामित्व है और यह ब्रांड पूरे देश में घरेलू ग्राहकों को लक्षित करेगा।
Husk की चीफ कमर्शियल ऑफिसर और BEEM की प्रमुख अनुभा शुक्ला ने बताया कि घरेलू सोलर सेक्टर फिलहाल कई चुनौतियों से जूझ रहा है — इसमें विश्वसनीय सेवा की कमी, असंगठित बाज़ार और ग्राहकों की तकनीकी जरूरतों की अनदेखी जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, कम ब्याज पर लोन और आसान एप्लीकेशन प्रक्रिया के चलते यह सेक्टर अब तेज़ी से उभरने की स्थिति में है।BEEM फिलहाल दो प्रॉडक्ट्स—Aura (ऑरा) और Eternia (इटेर्निया)—की पेशकश कर रही है, जो विशेष रूप से भारत की फ्लैट छतों के लिए तैयार किए गए हैं। कंपनी की ओर से ग्राहकों को ऑनलाइन ही सिस्टम चुनने, इंस्टालेशन बुक करने, बिजली उत्पादन का डेटा ट्रैक करने और फाइनेंस विकल्पों सहित नेट मीटरिंग जैसी सभी सेवाएं दी जाएंगी। BEEM का एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाता है।BEEM उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। कंपनी ग्राहकों को आसान फाइनेंस विकल्प भी मुहैया करा रही है, जिसमें कम ब्याज दर पर लोन और सरकार की सब्सिडी का लाभ शामिल है।Husk के सीईओ और को-फाउंडर मनोज सिन्हा ने कहा, “BEEM का एआई प्लेटफॉर्म सोलर को उतना ही सहज बना रहा है, जितना कभी आईफोन ने मोबाइल कॉमर्स को बनाया था। हमारा सपना BEEM के ज़रिए भारत को एक वर्चुअल पावर प्लांट में तब्दील करने का है, जहां ऊर्जा उत्पादन और उपभोग दोनों ही आम लोगों के हाथों में होंगे।”उन्होंने आगे कहा कि BEEM केवल एक सोलर सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा लोकतंत्र की दिशा में एक ठोस कदम है, जो भारत सरकार के 2027 तक 1 करोड़ घरेलू सोलर इंस्टालेशन के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।BEEM, Husk की डिज़ाइन, इंस्टालेशन, इनोवेशन और 24/7 सेवा देने की ताकत को घरेलू स्तर पर लेकर आएगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की सेवा, उत्पादों की विश्वसनीयता और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है।
