diwali horizontal

सिंधी महिला मंडल की नई टीम की हुई घोषणा

0 158

मथुरा : लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत मथुरा ने लाड़ी लोहाणा सिंधी महिला मंडल की नई टीम की घोषणा कर दी है। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में मंगलवार को लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत मथुरा के अध्यक्ष जीवतराम चंदानी ने लाड़ी लोहाणा सिंधी महिला मंडल की नई टीम घोषित कर दी।

लाड़ी लोहाणा सिंधी महिला मंडल की नई टीम में भारती केवलानी को अध्यक्ष, मनीषा अंदानी को उपाध्यक्ष, कोमल नाथानी को महामंत्री, जानकी चंदानी को कोषाध्यक्ष तथा दिव्या लालवानी को मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है। इसमें युवा मंडल और महिला मंडल के भी प्रकोष्ठ होते है, जो मुख्य पंयायत के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करते हैं, इसी कड़ी में मथुरा में महिला मंडल की नई टीम घोषित की गई है।

लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी, प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री, प्रदेश आडीटर बसंतलाल मंगलानी, मथुरा अध्यक्ष जीवतराम चंदानी, महामंत्री झामनदास नाथानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र लालवानी, उपाध्यक्ष अशोक अंदानी, उपाध्यक्ष कंहैयालाल भाईजी, मंत्री सुरेश मेठवानी, मंत्री योगेश खत्री, मंत्री दिनेश टेकवानी, कोषाध्यक्ष चंदनलाल आडवानी, संगठन मंत्री लीलाराम लखवानी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने नवनियुक्त महिला टीम को बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.