diwali horizontal

प्रेमी,प्रेमिका की मौत से मामले में आया नया मोड़,मृतक लड़के के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर दी तहरीर

0 228

नवाबगंज,उन्नाव:  अजगैन कोतवाली अंतर्गत ओहरापुर कौड़िया गांव में नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की सोमवार को रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई थी वही हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी स्थानीय प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यशैली अपनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया था मंगलवार को लगभग 11बजे ओहरापुर कौडिया गांव के भारी संख्या में ग्रामीणों ने लामबंद होकर पहले योजना बनाई राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की स्थानीय प्रशासन को इस बात की भनक लगी तो ऐसा ना हो सका फिर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से जिला अधिकारी कार्यालय के तरफ जाने की कोशिश की प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मृतक लड़के के परिजनो क्षेत्राधिकारी हसनगंज की मौजूदगी में तहरीर दी जिसमें जिक्र किया आत्महत्या नहीं हत्या की गई है

मृतक लड़के के परिजन बीते दिन से आत्महत्या नहीं हत्या करने की बात कह रहे थे जहां मंगलवार को भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर पहले राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया प्रशासन की शक्ति के बीच ऐसा ना कर सके थाना प्रभारी क्षेत्र अधिकारी हसनगंज के हस्तक्षेप के बाद मृतक लड़के के पिता के द्वारा मृतक लड़की के पक्ष वालों के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसमें जिक्र किया कि उनके लड़के को घर बुला कर पहले मारा गया फिर बाद में फंदे से लटका दिया गया वहीं ग्रामीणों ने अजगैन कोतवाली पर मामले में गंभीरता ना बरतने का आरोप भी लगाया और बोले लड़की वालों से पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जिसके बाद सभी यहां एकत्रित हुए हैं कोतवाली परिसर में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना था राजमार्ग जाम करने में विफल साबित होते हैं तो सभी ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय पर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर धरना को जाम जा रहे थे हसनगंज क्षेत्राधिकारी ने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी

 

वही क्षेत्राधिकारी हसनगंज राजकुमार शुक्ला ने पत्रकार से बातचीत के दौरान बोले मृतक के भाई ने तहरीर दी है जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृतक लड़के के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए जाएंगे तहरीर के आधार पर चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.