
पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर छोड़ा
सिरौलीगौसपुर : कृषि कानून के खिलाफ भाकियू मंडल उपाध्यक्ष निसार मेहदी द्वारा 23 जनवरी को राजभवन के घेराव को लेकर प्रशासन ने देर शाम को उनके आवास से पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गयी। भाकियू नेता की गिरफ्तारी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय थाने पहुंचकर अपने नेता की रिहाई को लेकर जमकर नारेबाजी करने। मौके की नजाकत देख पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर व उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर मौके पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शान्ति कराया , किसानों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने किसान नेता को उनके घर छोड़ दिया गया।
गौरतलब रहे कि तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत के आहृवान पर 23 जनवरी को राजभवन के घेराव की घोषणा पर भाकियू नेताओं को जनपद मे रोका जा रहा है कल देर शाम भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेहदी को उनके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गयी थी जिसकी सूचना पाकर भाकियू कार्यकर्ताओं का रात से थाने पर जमवाड़ा लगना शुरू हो गया आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदोसरायं कोतवाली का घेराव शुरू कर दिया। किसानों का बढ़ता आक्रोश देख पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को शान्ति करा भाकियू नेता को उनके घर पर होम अरेस्ट कर दिया है।